चंदौली, जून 20 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हसनपुर कम्हरिया गांव में बीते बुधवार की रात सोते समय सर्पदंश का शिकार हुई एक महिला की मौत हो गई। घटना में परिजनों में कोहराम मच गया। हसनपुर निवासी फुलेंदर बिंद की 30 वर्षीय पत्नी सरिता अपने कमरे में फर्श पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। वही देर रात सरिता अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे। इस दौरान पता चला कि शीर पर सांप के काटे जाने का निशान है। परजिन आनन फानन में महिला को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.