बांका, जून 16 -- बांका। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के जमदाहा गांव में रविवार की सुबह सर्पदंश की घटना में एक महिला की मौत हो गई।घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतका की पहचान जमदाहा गांव निवासी सियाराम दास की पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुबह के समय वह अपने घर में दैनिक कार्य कर रही थीं, तभी अचानक एक विषैला सांप ने उन्हें काट लिया।सांप के काटने के बाद सावित्री देवी की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सावित्री देवी मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.