लातेहार, फरवरी 6 -- बेतला प्रतिनिधि । ग्राम कुटमू के हरिहर मोची की नाबालिग पुत्री लक्ष्मी कुमारी उम्र करीब 5 वर्ष की मौत सर्पदंश से बीते गुरुवार की रात हो गई।मृतका के पिता हरिहर मजदूरी करने पिछले माह विशाखापत्तनम गया है। इसबारे में मृतका के मां सुषमा देबी ने बताया कि बीते गुरुवार को घर के पास लक्ष्मी के बाएं पैर में किसी अज्ञात विषैले सांप ने डंस लिया था। परिजन उसे ईलाज कराने नवजीवन अस्पताल तुंबा गड़ा (सतबरवा)ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसने घर में ही अचानक दम तोड़ दी। बाद में परिजनों ने इसकी सूचना मुखिया पति संजय के द्वारा बरवाडीह पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना के एसआई श्याम नारायण ओझा पुलिस बल के साथ मृतका के घर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। लक्ष्मी की सर्पदंश से हुई असामयिक मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.