पूर्णिया, जुलाई 22 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता।बड़हरा प्रखंड के नाथपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार परवत्ता मुसहरी में सोमवार को सर्पदंश की घटना में दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची रोशन ऋषिदेव की पुत्री ममता कुमारी थी। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतका की मां रधिया देवी ने बताया कि ममता आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी रोने की आवाज सुनाई दी। वह उसे चुप कराने की कोशिश कर ही रही थी कि बच्ची के मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब तक कुछ समझ पाते, ममता ने दम तोड़ दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुटे और आशंका जताई कि बच्ची को किसी विषैले सांप ने काट लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार मंडल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.