आजमगढ़, अगस्त 7 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव में बुधवार को सर्पदंश से छात्र की मौत हो गई। घर में ही उसे सांप ने डस लिया था। उपचार क लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी 15 वर्षीय प्रशांत यादव पुत्र अरविंद यादव कक्षा सात का क्षात्र था। वह बुधवार को घर में कुछ सामान ढूंढ़ रहा था इस दौरान उसे सांप ने डंस लिया। कुछ ही देर में छात्र की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर रात प्रशांत की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वह दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद से मां रंजना यादव सहित परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.