बोकारो, अक्टूबर 13 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के सियारी के धमधरवा गांव में सर्पदंश से एक छात्र की मौत हो गई। मुकेश सोरेन (पिता सूरज मांझी) अपनी नानी के घर दारीदाग गांव में रहकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सियारी में पढ़ाई करता था। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात करीब दो बजे उसे सांप ने काट लिया। घटना की सूचना मिलने पर उसकी मामी ने तत्काल उसकी मां को खबर दी। इसके बाद परिजन उसे धमधरवा गांव ले आए, जहां पहले झाड़-फूंक का सहारा लिया गया। इस दौरान उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई। जब हालत गंभीर हो गई, तब उसे सीएचसी गोमिया लाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। मुखिया रामबृक्ष मुर्मू ने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील क...