रामगढ़, जुलाई 14 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। सर्पदंश से गोबदरहा निवासी किसान सूरज महतो की मृत्यु रविवार को रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। उनके निधन से आसपास क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जाता है कि वें 10 जुलाई को अपने बारी में भिंडी तोड़ने गए थे। इस दौरान उन्हें सांप ने काट लिया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में परिजन रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचे। यहां जरुरी दवा के साथ उपचार हुआ। बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया। जहां तीन दिनों से वे इलाजरत थे। इसी बीच रविवार को सुबह करीब 10 बजे उनका निधन हो गया। सूरज महतो पिता अकलू महतो मूल रुप से किसान है। वे अपने पीछे पत्नी अनु देवी, तीन वर्षीय बेटा प्रवीण कुमार को छोड़ गए। उनके आकस्मिक निधन से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रांची से पोस्टमा...