गढ़वा, जुलाई 1 -- केतार। थानांतर्गत जोगियाबीर गांव निवासी 55 वर्षीय शंभू साह की मौत सर्पदंश से हो गई। उसे इलाज के लिए तुंबागाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इलाज के क्रम में मौत हुई। परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात में खाना खाकर अपने चारपाई पर सो रहे थे। उसी दौरान करैत सांप ने उन्हें काट लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर ले गए। वहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल से भी गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया। उसके बाद उन्हें तुंबागाड़ा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोनों बेटे गुजरात में काम करते हैं। बुधवार देर शाम तक उनके घर लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...