कटिहार, जून 13 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कमलाकांही गांव निवासी सर्पदंश की शिकार महिला की इलाज के दौरान धनबाद में गुरुवार को मौत हो गई। मृतका रूना देवी (45) कमलाकांही निवासी रामजी राय की पत्नी थी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को महिला समीप के गौलैया बहियार घास काटने गई थी। जहां उसे जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने की जानकारी महिला ने घर आकर परिजनों को दी। जिसे परिजनों द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति में सुधार होने पर उसे घर लाया गया। लेकिन घर पहुंचते ही अचानक महिला गंभीर हो गई। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए परिजन उसे धनबाद ले गए। वहां इलाज के क्रम में गुरुवार को उसकी मौत हो गई। महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.