भदोही, फरवरी 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम का मिजाज हर पल बदल रहा है। सुबह मेघ की दस्तक के साथ सर्द हवा चली तो मैदान में टहलने वालों की संख्या कम हो गई। सुबह साढ़े आठ बजे हल्का धूप खिला तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि साढ़े दस बजे फिर आसमान में बादल मंडराने लगे। शाम तीन बजे तक यही स्थिति बनी रही। इसी बीच चल रही तेज हवा से वाहन सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की माने तो हल्की बूंदाबादी से अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन और रात के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव आ रहा है। 13 किलोमीटर की गति से पछुआ हवा चला। दिन में भी हल्की धूप और आसमान में बादल छाए रहने का क्रम चलता रहा। शाम करीब साढ़े तीन बजे अचानक मौसम का रुख बदला और हल्की बूंदाबादी हुई। हालांकि कुछ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.