रांची, दिसम्बर 8 -- सर्द हवाओं से अब झारखंड ठिठुर रहा है। ठंड काफी बढ़ गई है। राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री तक नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटों में गुमला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रहा, जबकि कांके का न्यूनतम पारा 4.4 और खूंटी का 5.0 डिग्री रहा। अगले चार दिनों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुहासा बढ़ने के साथ पाला गिरने के आसार हैं। खासकर राज्य के उत्तरी जिलों और पूर्वी सिंहभूम में इसका ज्यादा असर रह सकता है। सर्द हवाओं के प्रवाह के कारण रांची, गुमला, खूंटी, मेदिनीनगर, लोहरदगा, जमशेदपुर, बोकारो, सरायकेला, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम में रविवार को न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे रहा। राज्य में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रहा। वहीं अधिकतम पारा सबसे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.