हाथरस, दिसम्बर 7 -- हाथरस। धीरे-धीरे ठंड के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। अभीतक ठंडी हवाओं के नहीं चलने से लोगों को सर्दी के प्रकोप से राहत मिलती दिख रही थी, लेकिन अब सर्द हवाओं के चलने का दौर शुरु हो गया है। रविवार को पूरे दिन ठंडी हवाएं चलीं। इससे लोगों को सर्दी का एहसास हो गया। सुबह-शाम ठंड से बचाव को लेकर लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकलें। साथ ही जगह-जगह लोग अलाव पर तापते नजर आए। अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सुबह से ही सर्दी ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे हवाओं का प्रकोप और ज्यादा तेज हो गया। इससे सर्दी का खासा प्रकोप बना रहा। तेज हवाएं चलने की वजह से दिन में धूप निकलने के बाद भी लोगों कोई राहत मिली। ठंड से बचने के लिए दोपहर में लोग खुल...