सोनभद्र, दिसम्बर 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में सर्द हवाओं के चलने से पूरे दिन लोग ठंड से कांपते रहे। हल्की धूप निकलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। कोहरे और शीतलहर के चलते गलन बढ़ गई है। शाम को गलन बढ़ते ही लोग घरों में दुबक गए। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। सोनांचल में चल रही शीतलहर के कारण गलन बरकरार है। कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। रविवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे व ठंड का आलम यह रहा था कि दस बजे के बाद धूप निकली।वहीं शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके रहे। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह केअनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा।...