बक्सर, जनवरी 1 -- पेज पांच के लिए ---- फोटो संख्या- 14, कैप्सन- डुमरांव रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते एसडीओ राकेश कुमार व अन्य। डुमरांव, संवाद सूत्र। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब, दिहाड़ी मजदूर और बेघर लोगों के लिए बुधवार की देर रात राहत भरी रही, जब अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार रेडक्रॉस डुमरांव शाखा के सदस्यों के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे। हाड़ कंपा देने वाली सर्द रात में प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर लोगों को उन्होंने कंबल ओढ़ाकर राहत पहुंचाई। एसडीओ ने अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, टिकट घर और आसपास के क्षेत्रों का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान देखा कि कई लोग ठंड से कांपते हुए फर्श पर या बेंचों पर बैठे हैं, जिनके पास न तो पर्याप्त कपड़े हैं और न ही ठंड से बचाव का कोई साधन। ऐसे लोगों को च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.