एटा, दिसम्बर 4 -- एटा। दिसंबर माह की सर्द रातों में भी राहगीरों-यात्रियों को शहर के अंदर अलाव के साथ रैन बसेरा की सुविधा भी नहीं मिल रही है। उसके कारण संबंधित लोगों को सर्दी में अनेकों प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि नगर पालिका इस सुविधा को शुरू करने से पहले शासनादेश का इंतजार कर रही है। सर्दी में इजाफा होने के बाद भी नगर पालिका ने शहर के प्रमुख, चौक, चौराहों, तिराहों के अलावा रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर अब तक अलाव जलवाने की सुविधा शुरू नहीं कराई है। उसके कारण रात को पैदल गुजरने वाले राहगीरों और गस्त करने वाले पुलिस कर्मियों के अलावा निराश्रित लोगों को ठंड के कारण अनेकों प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग मार्गों पर पड़ी पॉलिथीन, प्लास्टिक, कागज, थर्माकोल आदि कूड़े कचरे को जलाकर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.