फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- फिरोजाबाद, लाइनपार क्षेत्र में एक बीमार वृद्ध सांस की बीमारी से ग्रसित हो गया। वह तीन चार दिन से चलने फिरने में असमर्थ था। सर्दी से बचाव को लेकर उसके पास में आग जली हुई थी। रात को बिस्तर में कब आग लगी उसको पता नहीं चला। आग ने वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया और वृद्ध की जलकर मौत हो गई। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामला लाइनपार के छारबाग स्थित एक मंदिर का है। छारबाग स्थित मंदिर पर बाबा रामदास (60) वर्ष रहते थे। वह काफी समय से सांस की बीमारी से पीड़ित होने के चलते कहीं आते जाते भी नहीं थे। शुक्रवार की रात को वृद्ध ने सर्दी से बचाव को लेकर जमीन पर पड़े बिस्तर के पास ही आग को जला लिया था। वृद्ध के सोने के बाद आग बिस्तर तक आ गई और रामदास भी जलने लगा। रामदास पिछले ...