उरई, दिसम्बर 27 -- कालपी। सर्दी के सितम से यात्रियों, राहगीरों और निराश्रित लोगों को बचाव के लिए प्रशासन ने तीन स्थानों में ठहराव की व्यवस्था की है। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने रैन बसेरो की व्यवस्था का जायजा लिया है। तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। प्रशासन न तहसील परिसर में रैन बसेरा में रजाई, गद्दे, कंबल, पानी रोशनी की व्यवस्था की। इसी प्रकार राजेपुरा में स्थित रैन बसेरे में भी नगर पालिका के द्वारा व्यवस्था की गई है। नगर के मोहल्ला आलमपुर में मां वनखंडी देवी मंदिर के बगल में स्थित शेल्टर होम में एनजीओ के संचालको के द्वारा उचित व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ल...