बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। गलन बढ़ने से धूप बेअसर हो गई है। सोमवार सुबह कोहरे की हल्की चादर छाई रही और करीब 11 बजे तक धुंध रही। इसके चलते दृश्यता भी कम रही। दिन में धूप निकली, लेकिन शीतलहर चलने से दिन भर लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन में तापमान में और गिरावट होने के साथ गलन बढ़ने का अनुमान जताया है। सोमवार को सुबह करीब 7 बजे तक कोहरा छाया रहा, इसके बाद कोहरे हटने लगा और हल्की धूप निकली। पूरा दिन धूप के बाद शाम होते ही अचानक फिर धुंध छाने लगी और मौसम ठंडा हो गया। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिन में सर्दी का असर और बढ़ेगा। रात के साथ ही दिन के तापमान में गिरावट आ सकती ...