मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- ठंड की आहट से ही शहर में चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गए हैं। एक सप्ताह के भीतर घरों में चोरी की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो गईं। इनमें 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। चोरी की बढ़ती घटनाओं ने शहरवासियों में भय का माहौल बना दिया है। वहीं पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अधिकांश वारदात उन घरों में हुई हैं, जहां लोग कुछ दिन के लिए बाहर गए थे या देर रात तक घर खाली थे। चोर गिरोह मुख्य रूप से सूने घरों को निशाना बना रहे हैं। चोरी हुई संपत्ति में नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान शामिल हैं। शहर के बुद्धिजीवी राजेश श्रीवास्तव और व्यवसायी बबलू कुमार ने बताया कि आगामी दीपावली और छठ महापर्व के दौरान इन चोर गिरोहों की गतिविधियों पर लगाम लगाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.