एटा, नवम्बर 28 -- सर्दी के मौसम में सांस लेने में दिक्कत होने से गंभीर हालत में पहुंची दो महिलाओं की मौत हो गई। गंभीर हालत परिवारीजन दोनों महिलाओं को मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आए। जहां पर चिकित्सक ने जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया। मरने वाली महिलाओं में ब्लॉक शीतलपुर के गांव मनूपुर, शहर के मोहल्ला शिवगंज की रहने महिला मरीज शामिल रही। ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के गांव मनूपुर निवासी अवधेश उपाध्याय ने बताया कि 60 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी हरिओम को सर्दी के साथ-साथ रात्रि में सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर परिवारीजनों ने गांव में ही दवा दिला दी। रात्रि में उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार शहर के मोहल्ला शिवगंज निवासी केशव कुमार ने बताया कि 40 वर्षीय महिला साधना पत्नी दिलीप कुमार को को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिवारीजन रात्रि में मेडिकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.