हाथरस, दिसम्बर 1 -- हाथरस। सर्दी के मौसम में ट्रैक फैक्टचर की घटनाओं को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। रेलवे के तकनीकी विभाग ने मथुरा कासगंज परिक्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए 27 टीमों का गठन किया गया है। साथ ही ट्रैक की पेट्र्रोलिंग कराई जा रही है। वहीं कोहरे में ट्रेनों के संचालन के लिए फॉग डिवाइस लगाई गई है। सर्दी के मौसम में पटरियां सिकुड़ती है। इससे ट्रैक फैक्चर होने का खतरा बना रहता है। सर्दी बढ़ने के साथ रेलवे प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। ट्रैक की तीन शिफ्टों में पेट्र्रोलिंग कराई जा रही है। आला अधिकारी लगातार ट्रेनों के संचालन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके अलावा आरपीएफ द्वारा रात में अतिरिक्त गश्त की जा रही है। इसके अलावा कोहरे के चलते ट्रेनें से देरी से चलती है। इस दोरान संचालन प्रभावित होने की बात को ध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.