नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- सर्दियां शुरू होते ही गीजर से होने वाली मौतें दिल दहलाने लगती हैं। गैस गीजर हो या बिजली वाला गीजर दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। इनके इस्तेमाल में होने वाली जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। सर्दियों में गीजर का इस्तेमाल उपयोगी है। इसे दुर्घटना ना हो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान आपको जरूर रखना चाहिए। इलेक्ट्रिक गीजर में जहां करंट लगने का खतरा होता है वहीं गैस वाले गीजर से दम घुटने से जान जा सकती है। यहां जानें क्या सावधानियां आपकी और परिवार की जान बचा सकती हैं।गैस वाले गीजर में क्या रखें सावधानी गीजर से दुर्घटना की खबरें हर साल आती हैं। सर्दी में गीजर बड़ी मुश्किल आसान बना देता है तो खतरा भी है। गैस वाला गीजर सस्ता पड़ता है और बिजली ना होने पर भी इसका इस्तेमाल आसान रहता है। हालांकि इसमें भी खतरा है जानें इसस...