उन्नाव, जनवरी 13 -- उन्नाव। गर्मी में तो बेहतर बिजली आपूर्ति की समस्या रहती ही है, अब ठंड में भी आपूर्ति की व्यवस्था के बेपटरी होने से चुनौती बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि पिछले 12 दिन से जिले में बिजली खपत का लोड इतना बढ़ गया है, जैसे गर्मी के मौसम में देखने को मिलता है। औसतन दिसंबर के महीने में 170 मेगावाट हर दिन की खपत होती है। इस समय आंकड़ा इससे बढकर 190 मेगावाट के आस पास भटक रहा है। इस वजह से शहर से लेकर गांव तक ट्रिपिंग भी बढ़ गई। जिस तरह से दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है, उससे घरों में हीटर, ब्लोअर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग बढ़ गया है। आम तौर पर दिसंबर के महीने में 130-150 मेगावाट तक बिजली की खपत होती है, लेकिन पिछले 12 दिन से यह लगातार बढ़ रही है। बताते है, कि 2024 में दिसंबर के महीने में 20 से अधिक दिन यह मेगावा...