कन्नौज, दिसम्बर 25 -- गुरसहायगंज। शीतलहर के चलते सर्दी सितम ढा रही है। इसका असर जनजीवन पर दिखाई पड़ रहा है। बाजारों में रौनक कम हो गई है। सर्दी के कारण पशु पक्षी भी बेहाल हैं। हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने शहर में कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। इसके बाद भी अलाव पर्याप्त नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से सर्दी ने और ज्यादा तेजी पकड़ ली है। शीतलहर के चलते सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को दोपहर में कुछ देर के लिए धूप दिखाई दी। लेकिन सर्दी का असर बरकरार रहा। बाजारों में रौनक गायब हो गई है।नगर पालिका प्रशासन ने शहर में कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। ईओ अनिल कुमार ने बताया कि जरूरी स्थानों पर नियमित तौर पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.