उरई, नवम्बर 23 -- उरई। सर्दी बढ़ने के साथ त्वचा, लिवर और स्वांस के रोगियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को अस्पतालों में 300 त्वचा रोगियों के अलावा 250 लिवर के और स्वांस के 153 मरीज मिले। विभिन्न बीमारियों के 1855 मरीजों को जांच के बाद अस्पतालों में इलाज मिला। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर डीके भिटौरिया के निर्देशन में रविवार को जनपद के 33 ग्रामीण तथा 7 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। यहां 1,855 रोगियों की जांच की गई। वहीं बुखार के सस्पेक्ट मिले 30 रोगियों का मलेरिया कार्ड से जांच तथा 10 हेपेटाइटिस की जांच की गई। 49 व्यक्तियों की आंखों का परीक्षण और 65 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया। वही अस्पतालों में गंभीर मिले 7 रोगियों को उपचार के लिए उच्च केन्द्रों पर संदर्भित कर एम्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.