कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मौसम में लगातार बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। सर्दी-खांसी, जुकाम और तेज बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शहर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में भारी भीड़ देखी जा रही है। हैलट, उर्सला और केपीएम अस्पताल में पहुंचने वाला हर चौथा मरीज वायरल संक्रमण से जुड़े लक्षणों की शिकायत लेकर आ रहा है। 60 प्रतिशत मरीजों की उम्र 20 से 50 वर्ष के बीच है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ. एसके गौतम का कहना है कि बदलते तापमान, दिन-रात के मौसम में अंतर और लापरवाही के कारण युवा वर्ग इसकी चपेट में ज्यादा आ रहा है। कई मरीजों में तेज बुखार के साथ बदन दर्द, गले में खराश और कमजोरी की शिकायत भी सामने आ रही है। वायरल संक्रमण आमतौर पर 5 से 7 दिन तक रहता है, लेकिन सही देखभाल न होने पर परेशानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.