मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 12 -- सर्दी के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। कोहरे से ठंड में भी इजाफा हो गया है। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह-शाम व रात में ठंड बढ़ने से लोगों को घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा। वहीं अत्यधिक कोहरे के कारण शहर में कई गाड़ियां आपस में भिड़ गई, हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। सर्दी के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को शहर के साथ-साथ हाईवे पर भी कोहरे का काफी असर रहा। कोहरे के कारण लोगों को ज्यादा दूर का भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। सड़कों पर वाहन चलाना काफी मुश्किल हो रहा था। अगले कुछ दिनों में कोहरा और अधिक बढ़ने की संभावना है। इसके बावजूद मुख्य मार्गों और हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम आधे-अधूरे हैं। हाईवे के साथ ही अधिकत...