उरई, जनवरी 9 -- उरई। रामपुरा में समर सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले कक्षा 12 के छात्र की सर्दी के बीच ब्रेन हैमरेज होने के कारण मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। छात्र का दो दिनों से ग्वालियर में इलाज चल रहा था जो मूलत इटावा क्षेत्र के कुंवरपुरा गांव का रहने वाला था और रामपुरा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रामपुरा के समर सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 12 व एनसीसी के छात्र विनय कुमार पुत्र विनोद कुमार की सर्दी लगने के कारण ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। विनय कुमार को 7 जनवरी को सर्दी लगाने से अत्यधिक तबियत खराब हुई थी। जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया था। शुक्रवार सुबह ग्वालियर में इलाज के दौरान विनय की मौत हो गई। विद्यालय के अध्यापक भानू राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र की मौत की खबर से विद्यालय परिवार अत्यंत...