हाथरस, दिसम्बर 30 -- हाथरस। दिसंबर माह में सर्दी के तेवर तल्ख हो रहे हैं। वहीं रोडवेज बसों में यात्रियों का अभाव हो गया है। इस कारण हाथरस डिपो को हर रोज एक लाख रुपये रोजाना का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मौसम के बदले तेवर से रोडवेज अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। हर रोज इनकम का ग्राफ गिर रहा है। इसे लेकर अधिकारी खासे परेशान हैं। अब डिपो के अधिकारियों को सहालगों से इनकम की आस है। हाथरस डिपो में वर्तमान में 91 बसें हैं। ये बसें लोकल व लंबे रूटों पर संचालित होती है। अब कोहरे की दस्तक के चलते बसों का संचालन बिगड रहा है। कोहरे के चलते बसें रास्ते में रुक रही है। निगम स्तर से साफ शब्दों में आदेश है कि कोहरा होने पर 25 से कम यात्रियों पर बसों का संचालन नहीं होगा। साथ ही हर रोज कोहरा छा रहा है। इस कारण बसों में यात्रियों का अभाव भी हो गया है। मार्ग...