बरेली, जनवरी 16 -- बरेली। जिले में भीषण ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए मान्य होगा। विद्यालय के समस्त शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि अब 17 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए छोटे बच्चों को राहत दिया गया है। अवकाश की अवधि के दौरान शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों, पंजिकाओं के अपडेशन और आगामी परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित कार्यों को संपन्न करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...