गया, दिसम्बर 31 -- सर्दी का सितम जारी है। कभी रात में ठंड बढ़ जा रही तो कभी दिन में कम जा रही है। साल का अंतिम दिन काफी ठंडा रहा। मंगलवार की रात से लेकर सुबह तक कड़ाके की सर्दी रही। रात में हल्का तो सुबह घने कोहरे का असर रहा। रात में हल्का कोहरे के कारण ठंड अधिक रही और न्यूनतम तापमान रिकार्ड तोड़ कम हो गया। बुधवार को गया जी सूबे में सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान कम होकर 5.0 डिग्री पर पहुंच गया। महज 24 घंटे में दो तो 48 घंटे में चार डिग्री न्यूनतम पारा लुढ़क गया। गया जी के बाद 5.6 डिग्री पर सबौर ठंडा रहा। वहीं दूसरी ओर से सुबह थोड़ी देर से धूप निकली। पिछले करीब दस दिनों में बुधवार की धूप अच्छी रही। धूप से ठंड से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। पछुआ की गति भी बेहद कम रही। धूप के कारण अधिकतम महज 24 घंटे में दो डिग्री और 48 घंटे में छह डिग्री बढ़ ग...