गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में विदेशी परिंदे अपने वतन को लौटने लगे हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे परिंदे सुल्तानपुर बर्ड सेंचूरी से लौट रहे हैं। वन्य जीव विभाग के अधिकारियों के अनुसार 15 फरवरी के बाद से सभी विदेशी पक्षी अपने वतन को लौटना शुरू हो जाते हैं। 10 से 15 मार्च तक सभी विदेशी पक्षी बर्ड सेंचूरी को छोड़कर अपने वतन को लौट जाते हैं। इसके बाद मार्च माह में सिर्फ देशी पक्षी ही बर्ड सेंचूरी में मौजूद रहेंगे। विदेशी पक्षी स्वदेश लौटने के बाद सुल्तापुर बर्ड सेंचूरी भी आमजनों के बंद हो जाएगी। अगले छह माह तक यहां आमजन को प्रवेश नहीं मिलेगा। आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय पक्षी अभ्यारण्य में इस वर्ष करीब 50,000 पक्षियों ने डेरा डाला। इसमें देशी और विदेशी प्रजातियों के पक्षी शामिल रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.