इटावा औरैया, दिसम्बर 19 -- मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने के साथ ही पाला पड़ने की आशंका भी प्रबल हो गई है। इसका सीधा असर रबी सीजन की फसलों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। किसान खेतों में फसलों को बचाने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसी तरह ठंड और कोहरा बढ़ता रहा तो आलू, सरसों, चना, मटर और अरहर की फसलों को सबसे अधिक नुकसान हो सकता है। आलू की फसल में पाले के कारण झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है, जबकि सरसों की फसल में ब्लाइट और चेपा कीट की आशंका बनी हुई है। किसानों का कहना है कि कोहरा लंबे समय तक बने रहने से फसलों का बढ़ना रुक जाता है और पौधे कमजोर होने लगते हैं। पाले और रोगों से बचाव के उपाय जिला कृषि अधिकारी आरएन सिंह ने बताया ...