नई दिल्ली, जनवरी 13 -- गरमा-गरम पूड़ी हों और साथ में अचार या सब्जी, तो खाने में मजा आ जाता है। फूली-फूली पूड़ियां बच्चों से ले कर बड़ों तक अक्सर सभी को पसंद आती हैं। अब आटे वाली पूड़ियां तो आपने खूब खाई होंगी, लेकिन क्या अभी सूजी और आलू की पूड़ियां खाई हैं? अगर नहीं, तो इस विंटर सीजन इन्हें जरूर ट्राई करें। ये इतनी खस्ता बनती हैं कि बिना सब्जी के भी घरवाले इन्हें शौक से खा लेंगे। बच्चों को लंच में देने या सुबह नाश्ते के लिए ये परफेक्ट रहेंगी। इंस्टाग्राम पर वृत्ता साहनी ने सूजी आलू की खस्ता पूड़ी की कंप्लीट रेसिपी शेयर की है। ये बनाने में भी आसान है और टेस्ट में तो लाजवाब है ही। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।सूजी आलू की खस्ता पूड़ी बनाने की सामग्री सूजी आलू की खस्ता पूड़ी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - सूजी (1 कप), गर्म...