नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- घने कोहरे और धुंध के बीच खुद को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए आपने अकसर कई लोगों को सड़क किनारे बैठकर आग सेंकते हुए देखा होगा। सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी, बॉनफायर या लकड़ी की आग तापते हैं। सर्दियों में आग सेंकना भले ही बेहद सुकून भरा लग सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका यह सुकून आपकी सेहत को कई गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है? खासकर तब जब आप बंद कमरे में या बहुत करीब बैठकर आग सेंकते हैं। बता दें, आग के धुएं में बारीक कण (पार्टिकुलेट मैटर), कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य जहरीली गैसें मौजूद होती हैं, जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक होती हैं। खासकर बंद जगह में या देर तक धुएं के संपर्क में रहने से ये सेहत के लिए गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में आग सेंकने से सेहत को होते हैं क्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.