बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के खांडपर की पूर्व वार्ड पार्षद संगीता कुमारी डिजिटल अरेस्ट होने से बाल- बाल बच गईं। हुआ यू कि पूर्व र्पााद के मोाबइल पर फोन आया और कॉल करने वाली अपने को महिला पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा गया कि आपके मोबाइल से और सोशल मीडिया एकाउंट से अश्लील कंटेट भेजा जा रहा है। इसको लेकर आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी भी होगी। इसके बाद पूर्व पार्षद ने पति सहित अन्य को इस बात की जानकारी दी। बाद में जब फोन आये नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया गया तो मोाबइल फोन हमेशा व्यस्त बताता रहा। पूर्व पार्षद ने कहा कि मामले में साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...