अररिया, फरवरी 16 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी थाना क्षेत्र के एक गांव से 10वीं का सर्टिफिकेट निकालने के लिए बथनाहा जाने की बात कहकर निकली विवाहित नौ फरवरी की सुबह से लापता है। अब तक व वापस नहीं लौटी है। पीड़ित पति के अनुसार वह घर से सोने की तिलोरी, दो जोड़ी चांदी की पायल और करीब 1.20 लाख रुपये नकद लेकर गई है। आरोप है कि महिला एक मोबाइल का गुप्त रूप से उपयोग करती थी और घर छोड़ने से पहले कॉल हिस्ट्री व फेसबुक डेटा डिलीट कर फोन घर पर ही छोड़ गई। परिजनों ने मायके ( सुपौल) में भी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पति ने जोगबनी थाना में आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। थाना के पुलिस अधिकारी बिष्णु कांत , गोरख कुमार ने मामले का पुष्टि करते हुए मामले की जांच करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.