मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में सोमवार को छात्र संवाद का आयोजन किया गया। संवाद में डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुबालाल पासवान, और दोनों डिप्टी कंट्रोलर डॉ. रेणुबाला व डॉ. आनंद दुबे ने छात्रों की समस्याएं सुनीं। छात्र संवाद में आरडीएस कॉलेज की छात्रा वंदना कुमारी ने कहा कि वह अपने सर्टिफिकेट के लिए दो महीने से विवि का चक्कर लगा रही है, लेकिन उसे सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। छात्रा का मामला आईटी सेल के अमन राज को दिया गया। छात्र संवाद में आई रोमी कुमारी ने कहा कि उसे स्नातक सत्र 2021-24 का अंकपत्र नहीं दिया गया है। लॉ में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले एक छात्र ने कहा कि उससे कम नंबर वाले का दाखिला हुआ, लेकिन उसका नहीं। एक छात्र ने पीएचडी की डिग्री नहीं मिलने की शिकायत की।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.