कार्यालय संवाददाता, फरवरी 12 -- यूपी के गोरखपुर में सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में मोतियाबिंद की सर्जरी कराने के बाद आंखों में जबरदस्त संक्रमण के पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हॉस्पिटल में एक और दो फरवरी को सर्जरी कराने वाले कुल 42 मरीजों में से अब तक 22 को इलाज के लिए एम्स दिल्ली जाना पड़ा है। सात मरीज पहले से भर्ती थे, 15 और मरीज एम्स दिल्ली पहुंच गए हैं। जबरदस्त संक्रमण के शिकार हुए मरीजों में से अब तक चार की आंखें निकालनी पड़ी हैं। छह की आंखों की रोशनी चली गई है। बताया जा रहा है कि 15 मरीज मंगलवार और बुधवार के बीच एम्स दिल्ली पहुंचे हैं। इनकी आंखों में भी संक्रमण फैल गया है। उनका इलाज शुरू हो गया है। पहले से जिन 12 मरीजों में संक्रमण ज्यादा था, उनमें से चार की आंखें निकाली जा चुकी हैं। तीन की आंखों में संक्रमण...