भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में इनदिनों गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। सर्कुलेटिंग एरिया में नियमित रूप से आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की मौजूदगी नहीं रहने के कारण हर वक्त सैकड़ों की संख्या में ऑटो और टोटो लगे रहते हैं। इस वजह से अक्सर ट्रेन से उतरकर बाहर निकलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर कई रेलवे के वरीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन सर्कुलेटिंग एरिया में प्रतिदिन गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...