देहरादून, अक्टूबर 7 -- देहरादून के बाहरी इलाकों में जमीन का सर्किल रेट 4,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर या इससे अधिक कर दिया गया है। शहर के अंदर राजपुर रोड क्षेत्र सबसे महंगा माना जाता है। बाहरी इलाकों के मुकाबले राजपुर क्षेत्र अब 17 गुना तक महंगा हो गया है। राजपुर रोड पर घंटाघर से आरटीओ कार्यालय तक 50 मीटर की संपत्तियों के लिए 62 हजार रुपये सर्किल रेट था, जो अब बढ़ाकर 68 हजार रुपये कर दिया गया है। 50 मीटर से 350 मीटर के बीच दूरी की आवासीय जमीनों के लिए सर्किल रेट 50 हजार रुपये था। इसे भी बढ़ाकर 55 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर किया गया है। बहुमंजिला आवासीय भवनों में फ्लैट के सर्किल 2023 में 76 हजार रुपये थे, जो बढ़कर 82 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गए हैं।दून में अब नक्शा पास करवाना महंगा सरकार ने देहरादून में बढ़े हुए सर्किल रेट जारी कर दिए है...