छपरा, फरवरी 4 -- छपरा,एक संवाददाता। शहर के सर्किट हाउस में बुधवार को "शिक्षा संवाद सह-सम्मान कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हलखोरी साह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, मांझी, सारण के प्राचार्य रईसुल एहरार खान को फूल-माला, शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर काफी संख्या में उपस्थित शिक्षक और अभिभावकों को भी फूल-माला और शॉल से ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।उपस्थित विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों के सम्मानित शिक्षकों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को रखते हुए ई. आनंद पुष्कर के कार्यों की सराहना की। संवाद सत्र में वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। विशिष्ट अतिथि ई. आनंद पुष्कर ने शिक्षकों के साथ संवाद में दिवंगत केदारनाथ पाण्डेय को याद करते हुए उनके यो...