संतकबीरनगर, दिसम्बर 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बेलहर क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आमी नदी के सरौवा घाट पर लंबे समय से प्रतीक्षित पक्के पुल के निर्माण को शासन से हरी झंडी मिल गई है। पुल निर्माण के लिए कुल 13 करोड़ 41 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से 6 करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि तत्काल प्रभाव से जारी भी कर दी गई है। पक्का पुल बन जाने से न केवल यातायात आसान हो जाएगा, वहीं लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। इस पुल निर्माण को लेकर जहां लोगों ने खुशी का इजहार किया है। वहीं क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है जहां लोगों को पुल के बनने से हो रही समस्या से निजात मिलेगा वही क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा। वही पूर्व विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.