मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता लंगट सिंह कॉलेज के बीबीए सभागार में शुक्रवार को भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों और प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कराने के साथ हुई। मौके पर अंग्रेजी विभाग की ओर से सरोजिनी नायडू की कविता : भारतीय संस्कृति और कल्पना की झलक विषय पर बौद्धिक विमर्श का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पीजी अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. देवब्रत प्रसाद ने कहा कि सरोजिनी नायडू की कविताएं केवल शब्द नहीं, बल्कि भारतीय लोक जीवन का सजीव चित्रण हैं। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय परंपराओं और यहां की मिट्टी की खुशबू को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया। प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने सरोजिनी नायडू की प्रसिद्ध कविता 'विलेज सॉन्ग' का विशेष उल्ल...