सहरसा, जनवरी 12 -- सिमरी बख्तियारपुर। प्रखंड के सरोजा नवटोलिया स्थित साधु स्थान परिसर में रविवार को मासिक शिव गुरु परिचर्चा में भगवान शिव की शिष्यता से जुड़ी आध्यात्मिक धारा और उसके प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई। शिव शिष्य भाई परमेश्वर ने कहा शिव गुरु के चरणों में मन लगाए रखने से ज्ञान स्वतः अंतरात्मा में प्रकट हो जाता है और प्राणी भव बंधनों से मुक्त होने लगता है। शिव को गुरु मानकर तीन सूत्रों के माध्यम से आध्यात्मिक यात्रा सरल और सुलभ बनेगी। उन्होंने कहा हरिन्द्रानन्द जी ने शिव से प्राप्त अनुभूतियों के आधार पर जनमानस का आह्वान किया कि भगवान शिव सचमुच के गुरु हैं। उन्हें शिष्य भाव अर्पित करते रहने से लौकिक और पारलौकिक मनोरथ स्वतः सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में गुरु भाई डोमी राम, विनोद झा, अनिल ठाकुर, ओमप्रकाश लाल, विनय कुमार लाल, शिव शं...