लखनऊ, दिसम्बर 14 -- फर्रुखाबाद चिल्लावां मार्ग पर लगना है नलकूप ठप पड़ा नलकूप लगाने का काम लखनऊ। प्रमुख संवाददाता सरोजनी नगर में भूमाफियों की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। फर्रुखाबाद चिल्लावां मार्ग पर बंधुवा तालाब के पास, रामचंद्र रावत के घर के सामने स्थित सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा किए जाने की कोशिश की जा रही है। यह वही ज़मीन है, जहां नगर निगम की योजना के तहत सरकारी नलकूप लगाया जाना प्रस्तावित था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भूमाफियाओं ने जल निगम की बोरिंग को रुकवा दिया। मशीनें मौके तक पहुंचने से पहले ही दबाव और अड़ंगेबाज़ी शुरू कर दी गई, जिससे नलकूप का काम ठप पड़ गया। बताया जा रहा है कि यह ज़मीन करोड़ों रुपये की कीमत की है। पहले भी नगर निगम ने दर्ज कराई थी एफआईआर हैरानी की बात यह है कि इस ज़मीन को लेकर पहले भी नगर निगम द्वारा थाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.