लखनऊ, अगस्त 17 -- सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर 25 किमी लंबी बाइक रैली निकाली गई। बंथरा से शुरू हुई यात्रा में हज़ारों युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का अद्भुत उत्साह दिखाया। डॉ. सिंह खुद बुलेट पर सवार होकर युवाओं को प्रेरित करते रहे। रैली ट्रांसपोर्ट नगर, तेलीबाग, बंगला बाज़ार होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम, कानपुर रोड, एलडीए कॉलोनी पहुंची। डॉ. सिंह ने कहा युवाओं के नए विचार भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को हर स्तर पर सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। युवाओं को इन भारत-विरोधी संस्कृति वाली विचारधाराओं के खिलाफ जागरूक और सक्रिय रहना होगा। स्टार्ट-अप इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया...