लखनऊ, मार्च 17 -- सरोजनीनगर स्थित लालाखेड़ा के लोगों ने सोमवार को अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला मंदिर, हनुमान गढ़ी समेत अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन किये। जय श्रीराम के नारों, अद्भुत जोश और उत्साह के साथ आशियाना सेक्टर एफ से सोमवार सुबह 38वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस महीने में दो बार अलग-अलग इलाकों के लोगों को डीलक्स बस से नि:शुल्क अयोध्या (रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा) भेजकर दर्शन कराया है। इस दौरान सभी को प्रसाद और राम चरित मानस की प्रति भी भेंट की गई। रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा के 38वें चरण में विधायक द्वारा संचालित बस सुबह लाला खेड़ा पहुंची। यहां से अयोध्या जाने को उत्साहित महिलाओं और बुजुर्गों का विधायक की टीम के सदस्यों ने पटका पहनाकर स्वागत किया और बस में सवार हुए। रास्ते में भक्तों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.