मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पारू थाना क्षेत्र के रामपुर केसोमलाही गांव में सोमवार की रात उत्पाद विभाग की टीम की छापेमारी में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। टीम ने एक धंधेबाज रामबाबू चौधरी को भी गिरफ्तार किया है। मौके से 22 लीटर स्प्रिट, विदेशी शराब की 50 बोतल, भारी मात्रा में ढक्कन, रैपर और एक बोतल कलरिंग मेटेरियल सहित स्प्रिट से शराब बनाने वाली सामग्री जब्त की गई है। पूछताछ में रामबाबू चौधरी ने बताया है कि शराब बनाने का सारा सामान सरैया इलाके के चुरिहार गांव के मो.अबुल हसन ने तीसरे धंधेबाज से उपलब्ध कराया है। बताया कि अबुल हसन कबाड़ी का काम भी करता है। इसके बाद टीम ने चुरिहार गांव में छापेमारी कर मो.अबुल हसन के ठिकानों से 1500 खाली बोतल के साथ पांच लीटर स्प्रिट जब्त किया। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.