मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बहिलवारा भुआल उत्तरी गढ़ टोला में शराब निर्माण की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया। दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। मामला बिगड़ता देख एसआई अनिल कुमार ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना दी। उसके बाद प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष गरिमा एवं एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन के साथ सरैया थाना, जैतपुर थाना, करजा थाना एवं तुर्की थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस पर हमले के आरोप में छह महिलाएं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी कर मिट्टी के नीचे दबाकर रखी गई तैयार शराब के साथ अर्द्धनिर्मित शराब को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। करीब सौ लीटर तैयार शराब को जब्त कर थाने पर ले आई। एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि होली म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.